रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। बहराइच में एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल भोजन फल उपहार आदि भेंट कर अपना जन्मदिन मनाकर एक मिसाल पेश किया है। बहराइच के सदर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गुलाम अली पुरा में रहने वाले आकर्ष जायसवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलामंत्री और सभासद प्रतिनिधि है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पांच प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया है ।सुबह मरी माता मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया इसके बाद बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर दिव्यांग बच्चों को उपहार भेंट किया और जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया । इसके बाद कार्यक्रम रेलवे स्टेशन मंदिर पहुंचा जहां पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण के साथ ही भोजन कराया। जन्मदिन पर युवक द्वारा किए गए इस कार्य की लोगों ने सराहना की है ।वही आकर्ष जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर पांच तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता हूं जिसमें मरी माता का दर्शन ,दिव्यांग बच्चों को उपहार, जिला अस्पताल में मरीजों को फल , जरूरतमंदों को कंबल और भोजन आदि शामिल हैं।आयोजित कार्यक्रम में ज्योति जायसवाल सभासद, छात्र नेता नीरव प्रताप सिंह, गुलाब मिश्रा, आदित्य जायसवाल, आकाश सिंह, हर्ष शर्मा, अशोक सिंह, शेखर सिंह, विशाल शर्मा, मुकेश सिंह, आयुष अरोरा, आदित्य सिंह, अमित कश्यप, निखिल शुक्ला, मोहित पांडे, शब्बीर अहमद, वीरेंद्र कुमार, स्वीट काफी संख्या में युवा शामिल रहे।

0 Comments