मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण

 


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच । महाराजा सुहेल  देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में आपदा की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से आपदा मॉक ड्रिल/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ (आपदा नियंत्रण केंद्र) की टीम के सदस्यों अभिजीत यादव, गगन, पिंटू कुमार, विजय बहादुर, सर्वेश यादव द्वारा चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ को आपदा प्रबन्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना एवं चिकित्सक/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन का समय-समय पर होते रहना अत्यंत आवश्यक है ताकि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के मॉक ड्रिल जारी रखने का संकल्प लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज बहराइच द्वारा यह संदेश दिया गया है कि वह हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप, संकाय सदस्य, अस्पताल प्रबंधक रिज़वान सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments