सुजानगंज / जौनपुर :- वर्तमान समय में लोगों को बीच जातिगत मतभेद देखने को मिल रहा है, यह जातिगत मतभेद सनातन धर्म के लिए सबसे बड़ा खतरा है उक्त बातें क्षेत्र के बाल्हामऊ ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्याम शंकर पांडे खंड संघचालक सुजानगंज ने उपस्थित लोगों से कहा। आगे कहा कि आवश्यकता है वर्तमान समय में जातियों में विभक्त होकर नहीं अपितु अपनी प्राचीन संस्कृति के अनुसार सभी को एक दूसरे का पूरक बनकर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी प्रसाद मिश्र ने किया तथा संचालन तरुण चौबे ने तथा आए हुए अतिथियों के प्रति खंड कार्यवाह रामप्रकाश चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र जी, विजय शंकर पाण्डेय, मालती शर्मा, बबलू चौबे सहित तमाम लोग उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments