श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून के विरोध में सुजानगंज क्षेत्र से भाजपा पदाधिकारियों के सामूहिक त्यागपत्र देने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोतांव निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक गोपाल मिश्र के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने त्याग पत्र देते हुए कहा कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतो से भटक गयी है। सरकार ने यू जी सी कानून लाकर सामाजिक समरसता और भाईचारा का खराब करने का काम किया है।इस कानून से आपसी सौहार्द बिगड़ेगा तथा लोगों में जातिगत भेदभाव बढ़ेगा । सरकार द्वारा सवर्ण समाज के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए भाजपा सेक्टर संयोजक कोतांव गांव निवासी गोपाल मिश्रा ने कहीं तथा उपस्थित लोगों को बताया भाजपा सरकार जब तक सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रहे थे तब तक हम सब साथ में थे आज भाजपा सरकार अपनी नीतियों , झूठे वादों के चलते संगठित समाज को बांटने का तथा आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाला कानून लाकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल दुखाया है जिससे हम लोग अपना अपना त्यागपत्र देकर यूजीसी कानून का विरोध कर रहे हैं। बबलू मिश्रा, अवधेश, रजनीश मिश्रा ,विशाल आदि भाजपा पदाधिकारीयों ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है। इस संदर्भ में भाजपा के उच्च पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी किसी प्रकार की सूचना नहीं है।

0 Comments