अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार


सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक फूल चन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ नि राजनाथ यादव  मय हमराह द्वारा बेलवार तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि दीपकपुर से न्योरहा जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दीपकपुर से न्योरहा जाने वाली पक्की सडक पर खड़े एक व्यक्ति को दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलताफ अहमद पुत्र महबूब अहमद ग्राम उवारी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद हुआ।  

सुजानगंज पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है 

Post a Comment

0 Comments