बदलापुर / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के बबुरा गांव में हुए छोटू सिंह हत्या काण्ड का अनावरण करते हुए बदलापुर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला मय हमराह दिनांक 30.12.2025 को ग्राम बबुरा में स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ विज्जू निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर की हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया। थाने में दिनांक 30.12.2025 को दर्ज मु अ सं 528/25 धारा 103(1),3(5) BNS के अनावरण हेतु चार टीमों का गठन श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा किया गया था। चारो टीमों ने धरातलीय सूचना संकलन एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर घटना कारित करने में आलोक मिश्रा पुत्र अखिलेश कुमार मिश्रा , कृष्णा सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी खजुरन थाना बदलापुर जौनपुर व रत्नेश गौतम पुत्र सूरज भान गौतम निवासी पूरा मुकुन्द थाना बदलापुर जौनपुर के नाम प्रकाश में आए। जिन्हे आज मुखबिर की सूचना पर वन पार्क बहरा सिंगरामऊ रोड़ से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया । आलोक मिश्रा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त रत्नेश कुमार ने बताया कि स्वाधीन उर्फ छोटू से आलोक मिश्रा की पूर्व में लड़ाई हुई थी और स्वाधीन आलोक को मारने के लिए उसके घर तक चढ़ गया था तब आलोक मुम्बई चला गया । इस दौरान मेरी कृष्णा सिंह से लड़ाई हो गयी थी जिसमें समझौता भी हो गया परन्तु लड़ाई की जानकारी होने पर आलोक और छोटू दोनो ने मुझे फोन से धमकाया था और मेरे पापा को भी मारने की धमकी दिया था शाम को आलोक ने फोन पर कहा कि तुम मुझे पार्टी दो मै छोटू सिंह को निपटा दूंगा। मुम्बई से आने के बाद आलोक मिश्रा ने छोटू सिंह से दोस्ती किया और तेरहवी के दिन सभी लोगो ने मिलकर गांजा पिया और बहाने से यादव बस्ती की ओर ले जा कर गोली मार दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्यवाही जारी है।

0 Comments