बच्ची की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप


रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार 

 प्रयागराज :-  थरवई थाना क्षेत्र के तार डीह गांव के सूद का पूरा  गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्ची की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के मामा ने थाने में तहरीर देकर पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्र की शादी कौशांबी जनपद के बन्नई गांव में करीब बीस वर्ष पहले वंदना से हुई थी। सूत्रों के अनुसार वंदना की पति से अनबन चल रही थी जिससे वो अपने मायके में रहती थी आशुतोष के साथ दो बेटियां रहती थी जिसमें शुभी करीब 11वर्ष  साथ रहती थी जबकि कुछ वर्षों पहले दूसरी बेटी की भी मौत हो चुकी थी ।सोमवार को आशुतोष ने अपनी पत्नी वंदना को सूचना दिया कि बेटी के पेट में दर्द होने से उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर वंदना अपने भाई के साथ ससुराल आ गई। शव देखने पर संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दिया  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और आशुतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पोस्ट मार्टम के रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगा।

Post a Comment

0 Comments