चौबेपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहें युवक की डंफर से कुचलकर दर्दनाक मौत


वाराणसी :-  जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास मंगलवार सुबह सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की डंफर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से घर में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार ढाका गांव निवासी आकाश निषाद (20) पुत्र कमल निषाद उक्त स्थान पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गया जिससे कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत डंपर चालक भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

  आकाश कमल निषाद का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भारतीय सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह दौड़ लगाते हुए मोलनापुर के पास पहुंचा। गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया डंपर चालक की पहचान की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।आकाश तीन बहनों में अकेला भाई था।

परिजनों ने बताया कि रोज साइकिल से सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान चौबेपुर आता था और यहां से तैयारी करने वाले अन्य युवकों के साथ दौड़ लगाता था। साथियों ने बताया कि उसकी दौड़ अच्छी थी और वह भर्ती हो जाता।

Post a Comment

0 Comments