संतोष मिश्रा
बहराइच। जिले के विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पर बृहद मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जागरूकता शरीर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया एवं मानसिक रूप से पीड़ित मरीजों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उनका इलाज किया गया। शिविर में उपस्थित मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर भी सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को मानसिक मरीजों की निशुल्क चिकित्सा की जाती है। इसके अलावा क्षेत्र के मानसिक रोग पीड़ित हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल कर निःशुल्क जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में मुख्य रूप से मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजित जायसवाल सहित साइक्याट्रिक सोशल वर्कर हरीश कुमार, कम्युनिटी नर्स सीमा कुमारी, केस रजिस्ट्री असिस्टेंट अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। शिविर का सफल आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर महेश कुमार विश्वकर्मा एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरिराम आर्य के नेतृत्व मे हुआ।

0 Comments