ड्यूटी के लिए निकला रेल कर्मी युवक लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल


प्रयागराज  :-- जिले के सरायइनाइत थाना क्षेत्र के बदनामा गांव निवासी
 रेलवे विभाग में नौकरी करने वाला युवक ड्यूटी के लिए निकला और वापस नहीं आया जिससे परिवार में कोहराम मच गया है । मिली जानकारी के अनुसार बदनामा गांव निवासी सुशील कुमार सरोज 21 वर्ष पुत्र स्वर्गीय यज्ञ नारायण जो पिता यज्ञ नारायण की मौत के बाद मृतक आश्रित में रेलवे विभाग में नौकरी पाया हुआ है। वह हवेलिया ,झूंसी, प्रयागराज में कमरा लेकर वहीं से ड्यूटी करता था। परिजनों के मुताबिक 16 दिसंबर को वह झूंसी कमरे से ड्यूटी के लिए निकला लेकिन वापस लौट कर न तो कमरे पर आया और न ही घर आया। किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार सुशील कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा और दुलारा लड़का था। उस दिन सुशील कुमार अपनी मोबाइल घर पर ही छोड़ कर निकला था। उस दिन कमरे से निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी निकला है।अनहोनी की आशंका से मां,भाई और भाभी सब का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित भाई राहुल सरोज ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Post a Comment

0 Comments