सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया है लोगों का आरोप है सूची में एक भी नाम न दर्ज नहीं किया गया है जिसका ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सुल्तानपुर की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बीएलओ धर्मराज की ड्यूटी लगाई गई थी। बीएलओ धर्मराज गौतम ने बताया कि उन्होंने मतदाता सूची में परिवर्धन, संसोधन, विलोपन का कार्य किया था, लेकिन मतदाता सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह लापरवाही बीएलओ या तहसील के कर्मचारी द्वारा की गई है। ग्रामीणों में मंगला प्रसाद गिरि, मेवा वर्मा, तुलसी पटेल, अखिलेश पटेल, पंकज, हरिकेश सहित लोगों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने की मांग की है।

0 Comments