सुजानगंज बीआरसी पर"हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम संपन्न


जौनपुर :- जिले के बीआरसी सुजानगंज के सभागार में "हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम का आयोजन डा किरन पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी,सुजानगंज की अध्यक्षता मे किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,राजीव मणि त्रिपाठी,ओम प्रकाश चौरसिया,चंदन सिंह,विवेक सिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्रभाकर शुक्ल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उत्सव कार्यक्रम मे प्रत्येक न्यायपंचायत से कक्षा बाल वाटिका से कुल 33 उत्कृष्ट बच्चों को किताब, स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। एआरपी मनोज सिंह द्वारा बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये चलाये जा रहे निपुण भारत कार्यक्रम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया।एआरपी अरुण द्विवेदी ने माता उन्मुखीकरण तथा अभिभावक से सम्पर्क कर बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने पर प्रकाश डाला।एआरपी सुनील पाण्डेय ने बाल वाटिका मे विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये वन्डरबाक्स,स्टेशनरी की बच्चों के साथ सीखने में बेहतर प्रयोग पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में अशोक तिवारी,अशोक सरोज,दिनेश प्रताप सिंह,लालबहादुर यादव,शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी,संतोष दूबे,चन्द्रमणि,अरविंद पाल, सुनील यादव,शैलेष यादव,संतोष तिवारी,सतीश तिवारी,प्रवीण तिवारी,रंजना सिंह,विजयलक्ष्मी मौर्य,पुष्पा कुमारी,अनीता गुप्ता,सविता सिंह, प्रथमासेन,कंचन मौर्य एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments