ससुराल आए युवक का गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला शव


रिपोर्ट - अबू शहमा

बहराइच :--  जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के अल्ली पुर द्रौना गांव में आज सुबह गांव के बाहर खेत मे लगे बबूल के पेड़ से ससुराल आए एक युवक का शव रस्से से लटकता पाया गया। फिलहाल मामला हत्या या आत्महत्या है यह जांच का विषय है प्राप्त जानकारी के अनुसार मोल्हे ने अपनी पुत्री शुष्मा की शादी गोंडा के खरगुपुर के ग्राम वीरपुर निवासी सुभाष 24 वर्ष से दो वर्ष पहले की थी जो पंजाब में रहकर काम करता था बीते 15 दिन पूर्व ही गांव आया था जिसका शव बबूल के पेड़ से लटकता मिला है। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है सूचना पर पहुंचे एसओ बौंडी टीएन मौर्य ने फॉरनशिक टीम बुलाकर जांच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा दिया है।एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी अभी तक किसी के द्वारा कोई तहरीर नही मिली है।

Post a Comment

0 Comments