रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
प्रयागराज / थरवई :- बुधवार को सुबह करीब चार बजे भोर में गोंडा से आ रही डंफर पांडिला महादेव मंदिर के बैजू बाबा नहर की पुलिया को तोड़कर नहर में जा गिरी। ड्राइवर रंजीत पाल करछना ने बताया कि गाड़ी नम्बर यूपी 43 ए टी 4613 गोंडा से लेकर प्रयागराज जा रहे थे कोहरा घना था और कोई संकेतक पुलिया पर नहीं होने के कारण गाड़ी नहर में गिर गई । गाड़ी खाली थी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है जल्द ही गाड़ी क्रेन की मदद से बाहर निकालवा लिया जाएगा ।

0 Comments