रिपोर्ट - अबू शहमा
फखरपुर / बहराइच :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग गजाधरपुर चौराहे के पास अचानक एक खड़ी मारुती वैन धू धू कर जलने लगी जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई तथा उसमें रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी गुल्लावीर कॉलोनी थाना दरगाह शरीफ बहराइच अपनी निजी वाहन मारुति वैन संख्या यू पी 83 ए ई 3884 से जूता चप्पल के थोक विक्रेता का कार्य करते हैं इसी उद्देश्य से आज बहराइच से सामान लोड कर कैसरगंज की तरफ जा रहे थे तभी गजाधरपुर चौराहे पर रुक कर गाड़ी टेडवा रोड के किनारे साइड में खड़ी कर दी और मार्केट में दुकानदारों को सप्लाई करने के लिए निकल पड़े कुछ ही देर बाद सूचना मिली की खड़ी गाड़ी में आग लग गई है। जिस पर वाहन स्वामी दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचा और देखा कि उसकी पूरी कार आग की चपेट में आ गई है। मौके पर मौजूद सैकड़ो लोग देखते रहे लेकिन आग की लपेटें इतनी तेज थी कि चाह कर भी कोई कुछ न कर पाया।यह मंजर देखकर कार मालिक ने अग्निशमन को फोन करते हुए पुलिस को भी सूचित किया जब तक अग्निशमन यंत्र मौके पर पहुंचता तब तक ओमनी कार के साथ साथ कार में लोड माल भी जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस हादसे में व्यापारी का भरी नुकसान हो गया।

0 Comments