रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित पड़ोसी देश नेपाल के नेपालगंज बांके निवासी 6 साहित्यकारों को सीतापुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया उनके सम्मानित होने से लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दी है। सीतापुर के बिसंवा में साहित्य सृजन संस्थान द्वारा आयोजित साहित्यकार कलमकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष संदीप मिश्र सरस तथा संरक्षक रमेश वाजपेई विरल सहित अन्य अतिथियों ने नेपालगंज बांके के अवधी अभियान के अगुवा अवधी हिंदी नेपाली साहित्यकार बिष्णु लाल कुमाल संस्थापक अध्यक्ष अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान व अध्यक्ष विश्व हिन्दी महासभा नेपाल, तथा डा. हरि प्रसाद तिमिल्सिना पूर्व अध्यक्ष भेरी साहित्य समाज।
कल्पना पौडेल जिज्ञासू, अध्यक्ष कल्पना फाउण्डेशन खजुरा।सुमित्रा ढकाल, प्रधानाध्यापक श्री ज्ञान ज्योति मां . वि. कोहलपुर।चन्द्रेश्वर राज त्रिपाठी प्रधान सम्पादक, समाज जागरण साप्ताहिक नेपालगंंज, एन टीवी कोहलपुर के अवध आवाज कार्यक्रम प्रस्तोता
सुश्री सेजल वैश्य शामिल रहे। सभी साहित्यकारों कलमकारों को अंतर्राष्ट्रीय सृजन सरोकार सम्मान 2025 से सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संदीप सरस ने कहा कि मित्र राष्ट्र नेपाल के साहित्यकारों को सम्मानित करके संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है संस्था की ओर से नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु लाल कुमाल का नागरिक अभिनंदन विशेष सम्मान भी किया गया। नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु लाल कुमाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सृजन सरोकार सम्मान भारत नेपाल के रोटी बेटी के रिश्ते को भी मजबूत प्रदान करेगा। उन्होंने साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष और उनकी टीम की जमकर सराहना की।साहित्य सृजन संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भारत के कोने-कोने से आए हुए साहित्यकारों का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में साहित्य सेवी कलमकार उपस्थित रहे।

0 Comments