पान विक्रेता का हुआ था अपहरण
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
थरवई/प्रयागराज :-- स्थानीय क्षेत्र के मेडूआ थरवई निवासी अभय राज कुशवाहा का कुछ लोगों ने 18 दिसंबर की शाम अपहरण कर लिया था जिसमें उनके फिरौती की रकम वसूली गई थी घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। मंगलवार को थरवई पुलिस ने कुछ बदमाशों को धरमपुर घूरा वा से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में शामिल एक कार को बरामद करते हुए फिरौती के 61 हजार रुपए नगद बरामद किया है अभी कुछ अन्य की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों में राजकुमार यादव निवासी हरिभान पुर फूलपुर, राजा यादव निवासी सोनौटी झूसी , प्रेम कुमार चक भिखारी फूलपुर के है । राजा यादव ने पुलिस को बताया कि बच्चे की बीमारी में पैसे ज्यादा खर्च हो गया अपनी समस्या को अपने साथी राजकुमार , सुनील मनोज, से बताई जिस पर इन लोगों ने अपहरण की योजना बनाई अभी भी इस घटना से संबंधित कुछ लोगों की तलाश की जा रही है ।

0 Comments