पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की मनाई गई जयंती

सुजानगंज/जौनपुर  :- स्थानीय क्षेत्र के प्रेमका पूरा, गांव में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे अज्जू के निज आवास पर भारत के युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर राजीव प्रताप सिंह (राजू )- वरिष्ठ भाजपा नेता,डॉ. श्याम शंकर उपाध्याय -प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज, अलोक सिंह-जिला पंचायत सदस्य, विनोद मिश्रा (पूर्व प्रधान), संतोष द्विवेदी (प्रबंधक  ज्ञानस्थली इंटर कालेज ) संजीव रतन सिंह (पूर्व प्रधान ), राजकुमार जायसवाल, दिनेश प्रकाश तिवारी, शुभम तिवारी, राजा तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments