क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता - जय प्रकाश यादव

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :--  स्थानीय थाने पर नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय पत्रकारों से संवाद कर अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि, क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों और फरियादियों को समयबद्ध एवं विधिसम्मत न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि, अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना भी आवश्यक है। क्षेत्र में अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि, पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले रहेंगे और कानून के दायरे में रहते हुए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सभी प्रमुख पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments