पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर :- जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रूधौली गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ अनुसूचित व्यक्ति पर एससी एसटी एक्ट के गलत उपयोग का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर इसे पुरानी रंजिश बताते हुए निरस्त करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने तहरीर देकर बताया कि 28 दिसंबर की शाम गांव के ही कुछ लोगों को किसी के द्वारा मारा पीटा गया जिससे उसका और परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि विपक्षी अनायास ही उसके पुत्र प्रिंस बिंद को एससी एसटी में फंसा दिए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके पति रामू को मारने के लिए दौड़ा लिए। बताया कि थाने में शिकायत करने पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई और देर रात तक थाने पर कार्रवाई के लिए चक्कर लगाती रही। आरोप है कि इसी बीच थानाध्यक्ष के साथ थाने के सिपाही घर में घुस गए और घर का सामान तोड़फोड़ दिए और गाली गलौज की। उस समय उसके बच्चे दुकान पर थे। महिला ने एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फर्जी मुकदमे को निरस्त करते हुए जांच के बाद उचित कार्यवाही करने की मांग की है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।

0 Comments