थाना अध्यक्ष सुजानगंज ने चौकीदारों को दिया कम्बल

 



सुजानगंज/ जौनपुर:-- शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए थाना अध्यक्ष सुजानगंज द्वारा चौकीदारों को कम्बल वितरित किया गया । मिली जानकारी अनुसार थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय द्वारा मंगलवार को थाना परिसर के साथ साथ क्षेत्र में भी अपनी सेवा दे रहे चौकीदारों को कम्बल दिए। इस दौरान फूलचंद पांडेय ने बताया कि अपनों तथा जरुरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा है । आगे उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को भी इस भीषण ठंड में जरुरतमंदों की आवश्यकता अनुसार मदद करनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार थाने के परिवार है जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी के प्रति खरा उतरते हैं इसलिए हमारा यह नैतिक कर्तव्य है कि उन चौकीदारों का हमें परिवार की तरह ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उ.नि. राजनाथ यादव, मानस तिवारी, संजीव यादव, अमरनाथ तिवारी, सुदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments