गोदाम में सेंध लगाकर अनाज एवं नगदी की चोरी, वारदात कैमरे में कैद

रिपोर्ट - विरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज :- सोरांव थाना क्षेत्र के बडगांव चौकी अंतर्गत  कलंदरपुर पंडिला मार्ग पर स्थित एक अनाज के गोदाम जो मैसर्स शिखर इंटर प्राइजेज के नाम से  सुनील कुमार पुत्र राधे श्याम सराय सागर कोठवा प्रतापगढ़ संचालित करते हैं दिनांक 25 दिसंबर की रात को गल्ला अनाज गोदाम के पीछे की दिवाल तोड़कर दाखिल हुए और वहां करीब सैकडो बोरी अनाज की चोरी कर ले गए । अज्ञात  चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि अनाज की बोरियो को हटाने के बाद काउंटर की तरफ गए वहां रक्खा करीब एक लाख  सत्ताईस हजार रुपए को भी उठाया और चलते बने  पूरी घटना गोदाम में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई सुनील कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दे दी पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हैं ।

Post a Comment

0 Comments