सुल्तानपुर :- जिले के भदैंया खण्ड विकास क्षेत्र के मिश्रपुर पुरैना गांव के ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के बगल अन्त्येष्टि स्थल निर्माण का विरोध प्रदर्शन करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिली भगत से गांव के प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन के बीच अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण किया जा रहा है जो विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों तथा ग्रामीणों की मानसिकता को प्रभावित करेगा।
ग्रामीणों ने अन्त्येष्टि स्थल निर्माण रोकने को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी है।

0 Comments