ब्लॉक स्तरीय प्रधान, हेडमास्टर, एसएमसी अध्यक्ष उन्मुखीकरण संगोष्ठी सम्पन्न

 


सुजानगंज / जौनपुर :-  ब्लॉक संसाधन केंद्र सुजानगंज पर खंड शिक्षा अधिकारी डा किरन पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सरस्वती पूजन वंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षक ए आर पी मनोज सिंह, अरुण द्विवेदी, सुनील पाण्डेय सन्दर्भ दाता के रूप में बताया कि विद्यालय में तमाम गतिविधियां जैसे मध्याह्न भोजन योजना आपरेशन कायाकल्प, शैक्षणिक, विकासात्मक, अभिभावक बैठक का आयोजन, संचालन ग्राम प्रधान, हेडमास्टर, विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष के सहयोग से संपादित किया जाता है। जो सफल विद्यालय संचालन, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु उन्मुखीकरण संगोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया गया। उक्त उन्मुखीकरण संगोष्ठी कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चन्द प्रकाश तिवारी, अजय सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य, डॉ विनोद कुमार पाल, डॉ विद्यासागर त्रिपाठी, राजीव मणि, राजेश जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, सुनील यादव के सहयोग से संपादित किया गया।इस प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालयों के हेड मास्टर, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रतिभागियों के रूप में उपस्थित रहे।

सम्पर्क सूत्र -9839627223

Post a Comment

0 Comments