रिपोर्ट -सुजीत कुमार सिंह
मछली शहर/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के बिहारी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रधान और प्रधानाध्यापक की कार्यशाला को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अंजली भारती ने कहा कि कार्यशाला आयोजन से ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलती है। इससे योजनाओं का लाभ आम जनता को सीधे मिलता है। जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक में लगन विश्वास और पारदर्शिता होना जरूरी है।
इस दौरान ने खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने बताया की मिशन कायाकल्प, डीबीटी सहित विद्यालयों के सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम प्रधान की भूमिका अहम होती है। कार्यशाला के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी और जागरूकता किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता तथा संचालन शिक्षक शिवाकांत तिवारी ने किया। इस दौरान डॉक्टर संतोष कुमार तिवारी ने विचार व्यक्त किया,रविंद्र बहादुर सिंह,रोहित यादव,लाल साहब यादव,अखंड प्रताप सिंह,माहेश्वरी मिश्र,प्रभात मिश्र,लाल मोहम्मद,अरविंद मिश्रा,सुरेश यादव,चंद्रकांत पांडेय,लक्ष्मीशंकर,प्रणवीर सिंह, दुर्गा श्रीवास्तव,रमेश चंद्र यादव, दिलीप यादव सहित अन्य सक्रिय सहभाग किया।

0 Comments