सरसों के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 


जौनपुर :-- जिले के पवारा थाना क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय मार्ग से कुछ दूर न्यू होली डिवाइन स्कूल के पास सरसों के खेत में शनिवार सुबह एक शव दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उक्त स्थान पर ग्रामीण अपने की तरफ गए जहां सरसों के खेत में एक शव देखा जिसकी सूचना पवारा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त दया शंकर सरोज (35) निवासी बनकट चेतरिया का पुरवा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी चन्दा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड लगने से प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण का पता चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments