रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। नानपारा स्थित श्वेत धारा एमसीसी मिल्क कलेक्शन सेंटर पर शुक्रवार को वीसीजी महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से जुड़ी आधुनिक और उपयोगी जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दूध की गुणवत्ता, स्वच्छ दुग्ध संग्रह, पशुओं के पोषण, समय पर दुहाई तथा दूध के सुरक्षित भंडारण के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही श्वेत धारा प्लांट की कार्यप्रणाली, दूध संग्रह की प्रक्रिया, जांच व्यवस्था और किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी भी महिलाओं को दी गई। बैठक के अंत में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक-एक स्टील डोलची (डिब्बा ) का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर लक्ष्मी देवी,बच्चन देवी, रंजीत कुमार, पीआईबी प्रतिनिधि विजेन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं से दुग्ध उत्पादन को आजीविका का मजबूत साधन बनाने की अपील की।

0 Comments