सुजानगंज/ जौनपुर :-- थाना प्रभारी फूल चंद्र पांडेय के कुशल नेतृत्व में उ नि बृजेश मिश्र, का गयाप्रसाद का रवि गुप्ता तथा महिला का सन्ध्या रावत की टीम ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को सुजानगंज बेलवार रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.12.2025 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रार्थी की नाबालिग भतीजी जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष को अज्ञात लड़के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु अ स 343/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 65(1),87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी मो फैजान पुत्र मो इलियास निवासी ग्राम करंजा थाना फेसर जिला औरंगाबाद, बिहार को दिनांक 20.12.2025 को सुबह 10.00 बज बेलवार जाने वाले तिराहे के पास सुजानगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।

0 Comments