बहराइच । तहसील मिहीपुरवा के सुजौली क्षेत्र में एक बैंक फ्रेंचाइजी संचालक द्वारा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एक ग्राहक का खाता खोला साथ में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी खाता खोला दिया था। जिसमें खाता धारक की असमय मृत्यु होने पर शाखा प्रबंधक द्वारा खाता धारक के उत्तराधिकारी को दो लाख का चेक प्रदान किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र कोहली रमपुरवा गांव के गुलाब के पुत्र की मौत हो गई थी जिसके बाद उन्हें बैंक की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत दो लाख रुपए की चेक सौंपी गई।गुलाब ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व एसबीआई की मिनी बैंक शाखा गिरजापुरी में संचालक प्रीतम गुप्ता के यहां प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अपना और अपने पुत्र का बचत खाता खुलवाया था। बैंक संचालक ने उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनका बीमा भी खोल दिया था। लगभग दो महीने पहले गुलाब के पुत्र जितेंद्र का अचानक निधन हो गया था। गुलाब को उन्हें बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। एसबीआई बैंक मैनेजर हिमांशु आदित्य ने बैंक स्टाफ कैशियर कपिलदेव चौधरी, अवनीश, प्रीतम गुप्ता, और संतोष कुमार की उपस्थिति में मृतक के पिता गुलाब को यह चेक प्रदान किया।

0 Comments