जालिम नगर में धूमधाम से मनाई गई वीर एकलव्य की जयंती


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। बलहा विधानसभा में वीर एकलव्य की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने वीर एकलव्य के जीवन पर प्रकाश डाला।तहसील मिहींपुरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जालिम नगर में नाथू बाबा के स्थान पर वीर एकलव्य निषाद चेतना संस्थान के द्वारा वीर एकलव्य की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ आनन्द कुमार गोंड, तथा विशिष्ट अतिथि निवर्तमान सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे।कार्यक्रम की शुरूआत वीर एकलव्य की मूर्ति पर सांसद आनन्द कुमार एवं अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर के किया गया।मुख्य अतिथि आनंद गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि वीर एकलव्य उस समय के सबसे बड़े धनुर्धर थे ।वीर एकलव्य हमे सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल किया जा सकता है। श्री गोंड ने वीर एकलव्य के जीवन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, उर्रा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल निषाद,जालिम नगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments