बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों को दी बधाई
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज/ थरवई :-- प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्व विद्यालय में चल रहे अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज माधव नगर बिगाहिया के बीपीएड छात्र छात्राओं ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है विश्व विद्यालय परिसर में इस वर्ष हो रही अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में लगातार छात्र छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन किया है जिससे कालेज का नाम रोशन हो रहा हैं इसी क्रम में शुक्रवार को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल पांच,सिल्वर मेडल चार, ब्रॉन्ज मेडल तीन हासिल किया जिससे कालेज के प्राचार्य डॉ देवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चों की मेहनत से कालेज का नाम रोशन हो रहा हैं सचिव माधुरी सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों बेहद जरूरी हैं कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जो सफलता हासिल की उसकी सराहना कम है इस अवसर पर डॉ देवेंद्र विक्रम सिंह प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृपा राम मिश्रा, बीपीएड खेल अधिकारी बीडी सिंह, राम प्रसाद, प्रवीन, गोपाल सिंह, डॉ सीमा सिंह, डॉ बबीता सिंह, डॉ राम कैलाश, डॉ करुणेश शुक्ल,परवीन जहां, सूर्य प्रताप प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह, सत्य नारायण मिश्र ने बधाई दी ओर निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। ।

0 Comments