फर्रुखाबाद :-- फरुखाबाद जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक अफरा तफरी मच गई जब एसपी कार्यालय में तैनात लिपिक 15 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे पकड़ा गया। एंटीकरप्शन टीम ने लम्बी पूछताछ के बाद लखनऊ ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार फरुखाबाद जिले के एसपी कार्यालय में तैनात लिपिक हरेंद्र सिंह चौहान ने हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार से टीए डीए पास करने के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग किया इसके बाद आदित्य ने इसकी जानकारी एंटीकरप्शन टीम को दी।राजन कुमार रावत के नेतृत्व में छः सदस्यों की टीम ने कार्यवाही शुरू की और शुक्रवार सुबह फरुखाबाद जिला मुख्यालय पर पहुंच गई तथा नियोजित तरीके से आदित्य को रूपए लेकर रिश्वतखोर लिपिक के पास भेजा। जैसे ही हरेंद्र ने पैसे पकड़े एंटीकरप्शन टीम ने उसे दबोच लिया और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में तीन घंटे की पूछताछ के बाद लिपिक को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
इस पूरे प्रकरण पर जिला के एसपी आर पी सिंह ने कोई भी आधिकारिक बयान देने से मना किया है।

0 Comments