बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


सुजानगंज / जौनपुर :-- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में क्षेत्र सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कॉलेज में बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्तर के बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची साक्षी व सोनी ने प्राप्त किया, मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी और अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में साक्षी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, यश तिवारी ने मेहंदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया इन सभी प्रतियोगियों को विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ सुषमा त्रिपाठी , सह प्राचार्य रेखा तिवारी, प्रेमशीला कृष्ण कुमार तिवारी ,सुरेश चंद तिवारी, सावित्री उपाध्याय खुशी दुबे काजल पूजा शालू जायसवाल ,तथा मातृशक्ति के रूप में तमाम अभिभावक महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments