विद्यालय के प्रधान सहायक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज


सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के श्री स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज बेलवार के प्रधान सहायक आनन्द शर्मा ने थाने थाने में तहरीर देकर अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आनन्द शर्मा ने सुजानगंज थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अपने विद्यालय में पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक के उपर आरोप लगाया है कि हमें जान से मरवाने के उद्देश्य से तीन युवक गोरखनाथ पटेल, सोनू गौंड, तथा वेदप्रकाश पटेल को पैसा देकर मेरे उपर हमला करवाएं। आगे आनन्द शर्मा ने बताया कि सभी तीनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आए और सड़क किनारे मुझे मेरे सिर पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला किया गया मैं किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा परन्तु हमारे सर में गंभीर चोट आई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया इसके पूर्व मिली प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ है तथा नए तहरीर के ऊपर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments