जौनपुर :-- जिला कारागार में शुक्रवार को एक कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मोहम्मद सूफियान (24) दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद था। मोहम्मद सूफियान शुक्रवार को जेल जनरेटर रूम में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस वारदात से हड़कंप मच गया है।

0 Comments