आठ किलोमीटर की भव्य पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 


लौह पुरुष का मनाया गया 150 वां जयंती वर्ष 

महराजगंज/ जौनपुर :--  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें सभी सरकारी विभाग के लोग स्कूली बच्चे ग्राम प्रधान सचिव , क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा के पदाधिकारियों ने गांधीनगर से महराजगंज तक आठ किलोमीटर डीजे गाजे बाजे के साथ भव्य पद यात्रा निकाली। यात्रा को देखकर रास्ते मे जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पद यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।पद यात्रा गांधी नगर बाजार से सुबह दस बजे शुरू हुई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चे भी रास्ते मे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चलते रहे।यात्रा महराजगंज ब्लॉक परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि देश का गौरवशाली इतिहास महापुरुषों की वीरता और संघर्षों से भरा पड़ा है। सरदार पटेल की 150वी जयंती वर्ष में आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा प्रदान करेगा।भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया।विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने एकता और अखंडता पर बल दिया।और यात्रा में शामिल सभी सरकारी विभाग के कर्मचारियों स्कूली बच्चों सहित क्षेत्रीय जनता का हाथ जोड़कर इस ऐतिहासिक पद यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आभार प्रकट किया।विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला प्रभारी काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया,क्षेत्रीय प्रभारी अमर पाल मौर्य,दिलीप पटेल अध्यक्ष काशी क्षेत्र, जिला महामंत्री सुनील तिवारी,अमित मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप लवकुश,मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,रोहित सिंह, अवधेश उपाध्याय,माताफेर मिश्र,प्रयास,बीडीओ दिनेश कुमार मौर्या, अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बीईओ एके पांडेय,केशव सिंह,सूरज, अतुल दूबे,ग्राम प्रधान धीरज, ओम प्रकाश सेठ,बंटी मिश्रा,राय साहब सिंह सहित सभी विभाग के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments