सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर आवारा सांड के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बेर्रा गांव निवासी आकाश निषाद उम्र 22 वर्ष पुत्र राजेश निषाद सुजानगंज से अपने घर जा रहा था। सुजानगंज बदलापुर मार्ग पर सरोज विद्याशंकर महाविद्यालय के सामने अचानक आवारा सांड से बाइक की टक्कर हो गई और आकाश बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता राजेश निषाद की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments