राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के लिए दी नियुक्ति, गांव मालापुर में खुशी की लहर
गणेश प्रसाद द्विवेदी
प्रयागराज।होलागढ़ विकासखंड के मालापुर गांव के निवासी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लंबे समय से सक्रिय राघवेन्द्र शुक्ल को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में भारत सरकार के मुकदमों की पैरवी हेतु प्रतिष्ठित ‘ए’ श्रेणी के केंद्र सरकार शासकीय अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है। उनके इस चयन से प्रयागराज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। राघवेंद्र शुक्ल वर्तमान में दिल्ली के विकास पुरी में निवास करते हैं, जहां वे विधि क्षेत्र में समाज को अपनी सेवाएं देने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही प्रयागराज के मालापुर और आसपास के गांव के लोग एवं कार्यकारिणी क्षेत्रवासियों ने को हार्दिक शुभकामनाएँ दी इस मौके पर राजीव ओझा पूर्व महामंत्री बार एसोशिएशन सौराव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।
बधाई देने वालों में अच्युदानंद मिश्रा, वैभव शुक्ला , रमेश मिश्रा,नीरज कुमार त्रिपाठी, इरफान अहमद,वरिष्ठ पत्रकार, शैलेंद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राजेश यादव, लवलेश तिवारी, विनोद शुक्ला, सिद्ध नारायण तिवारी गाँव मालापुर अखिलेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल ग्राम परसूपुर नारी मोहन लाल पासी, सूबा पासी, जीत लाल प्रजापति, अरुण पाल आदि ग्राम गारवपुर आदि समस्त ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।
मालपुर गांव के लोगों ने भी गांव के सुपुत्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे प्रयागराज के लिये गौरव का क्षण बताया है।

0 Comments