धान के खेत में मिला अज्ञात वृद्ध का शव ,क्षेत्र में सनसनी

  


सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के आजो गांव में सोमवार शाम नहर के पास धान के खेत में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत की जुताई करने जा रहा था। खेत में वृद्ध का शव देखते ही वह हैरान हो गया और थाने पर सूचना दिया। सूचना मिलते ही सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय अपने हमराहियों के साथ मौके पर  पहुंच कर वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Post a Comment

0 Comments