सुजानगंज / जौनपुर:-- खंड विकास अधिकारी सुजानगंज राकेश कुमार मिश्रा ने पोलिंग बूथ बिलोई, और मुस्तफाबाद पर पहुंच कर एस आई आर मतदाता सूची कार्य का निरीक्षण किया कर और सम्बन्धित बीएलओ से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
यह निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत किया गया। इस कार्य को सभी बीएलओ गम्भीरता से लेते हुए समय से पूरा करे। उन्होंने बीएलओ के कार्य को संतोष जनक बताया और बताया कि SIR के फार्मो का वितरण कलेक्शन तथा डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। और इस कार्य में सभी बीएलओ का अच्छा सहयोग अध्यापक बंधुओं द्वारा किया जा रहा है।
इस अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर रहे हैं। और उनकी जानकारी को सत्यापित कर रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जाएगा।

0 Comments