सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के शाह गंज प्रयागराज मार्ग पर सका पुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पचासी वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार सकापुर निवासी शीतला प्रसाद पांडेय 85 घर की तरफ जा रहे थे सड़क पार करते समय अचानक अज्ञात बहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए सूचना पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पर ले आए। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को कोई कार्रवाई न करने का शपथ पत्र देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

0 Comments