रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर| स्थानीय थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सहरमा गांव निवासी 23 वर्षीय ममता सरोज पुत्री संतोष सरोज 28 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने रविवार को थाना औराई, जनपद भदोही स्थित बस स्टॉप से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, हे.कां. राजेन्द्र पटेल, हरिश यादव, संदीप पटेल, शेर बहादुर यादव व महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहीं।

0 Comments