रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह
सिकरारा / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव निवासी शोध वैज्ञानिक डॉ आलोक कुमार के गोवा में सम्मानित होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है लोग मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, के भूविज्ञान विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय पोस्ट - डॉक्टरल रिसर्च साइंटिस्ट जौनपुर के अलिशाहपुर निवासी डॉ. आलोक कुमार को भारतीय जीवाष्मिकी सोसायटी द्वारा प्रभाकर विश्वनाथ देहद्राय पदक से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कोयला शैल विज्ञान, परिपक्वता अध्ययन, कच्चे तेल के भू-रसायन विज्ञान, तेल शेल जीवाष्म विज्ञान, और हाइड्रोकार्बन अन्वेषण में सहायक भारतीय तलछटी घाटियों के भू-रसायन विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह पुरस्कार गोवा स्थित सीएसआईआर - एनआईओ में आयोजित भारतीय जीवाश्मिकी सोसायटी के प्लेटिनम जयंती समारोह और सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के हीरक जयंती समारोह के दौरान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर सरयू प्रसाद,राजनाथ, सहित अन्य ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।

0 Comments