विद्यालय में अनुशासन होना जरूरी - उप सचिव

 


जे पी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ बाल मेला का आयोजन 

सुजानगंज / जौनपुर :- विद्यालय में अनुशासन होना बहुत जरूरी होता है जो मुझे दिखाई दे रहा है आज का दिन उत्साह भरने वाला दिन है । हमें अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए और चाचा नेहरू के इस बाल दिवस पर कुछ बनकर दिखाने का संकल्प लेना चाहिए जिससे विद्यालय और माता पिता परिवार का नाम रोशन हो सके। उक्त बातें क्षेत्र के जे पी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बाल मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डा के के गिरि (उप सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज) ने कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बच्चों का उत्साह और उमंग बता रहा है कि आज हम लोग दिल से चाचा नेहरू जी को याद कर रहे हैं चाचा नेहरू जी ने देश को जो योगदान दिया है कि हमारे देश के नौनिहाल बच्चे उनके सदमार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया । 


विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल दिवस पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया गया। प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक जय प्रकाश तिवारी ने उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार जताया और कहा कि आपने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वाहन हम तथा हमारा पूरा विद्यालय परिवार पूरा करने का प्रयास कर रहा है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ राहुल मणि त्रिपाठी ( परमाणु वैज्ञानिक) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई, फूल चंद्र पाण्डेय थानाध्यक्ष सुजानगंज, डा विनय कुमार त्रिपाठी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments