नशे में धुत युवक ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले


             लाल घेरे में नशेड़ी युवक

खेतासराय /जौनपुर  :-- क्षेत्र के गोरारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को सोमवार को ग्रामीणों ने बंधक बनाया फिर सूचना पर पहुँची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान न्यायालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोरारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक गांजे की नशा में धुत होकर हंगामा करने लगा। इसकी हरकत से वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर युवक को  पेड़ में बांध दिया । फिर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। नशेड़ी युवक की पहचान फैयाज़ पुत्र मुश्ताक निवासी कोहरौटी वार्ड के रूप में हुई है । 

पुलिस के अनुसार वह गांजे का नशेड़ी है । हिरासत में लेकर उसे  थाने लाई । पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी रही । 


प्रभारी थानाध्यक्ष तारिक अंसारी ने बताया कि वह नशे का आदी है, ग्रामीण उसे संदिग्ध समझकर बंधक बना लिया था । पुलिस ने उसे मुक्त कराया ।

Post a Comment

0 Comments