केक काटकर मनाया गया बैंक का स्थापना दिवस

 



जौनपुर :--  जिले के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बरईपार में आज शाखा प्रबंधक ने सम्मानित ग्राहकों द्वारा केक कटवाकर बैंक का स्थापना दिवस मनाया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बरईपार शाखा में बैंक का 107वां स्थापना दिवस मनाया गया। शाखा प्रबंधक संजय जी द्वारा बैंक के सम्मानित ग्राहकों जय प्रकाश मिश्र एवं सुनील पाण्डेय से केक कटवाकर स्थापना दिवस मनाया गया। बैंक के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों को केक खिला कर खुशियां साझा किया। कर्मचारियों एवं ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

खबरों के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

Post a Comment

0 Comments