जौनपुर :- जिले की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में आपरेशन लंगड़ा के तहत डाक्टर को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर करण चौहान गिरफ्तार हो गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से एक पल्सर बाइक,एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस द्वारा मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी बीच एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इसारा किया जिसके बाद बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तार युवक की पहचान हिस्ट्रीशीटर करण चौहान के रूप में हुई तथा उसके पास से एक पल्सर बाइक, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार करण चौहान ने 9 अक्टूबर 2025 को मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में चिकित्सक राज सिंह चौहान (52) पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारकर घायल कर दिया था। करण चौहान के खिलाफ जनपद जौनपुर और प्रयागराज में गैंगस्टर, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

0 Comments