देश की बेटियों ने भारत को बनाया विश्व चैंपियन

 

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला टीम ने पहली बार जीत विश्वकप 

भारत की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्व कप के पूरे टूर्नामेंट में काफी उतार चढ़ाव भरा मैच खेला और अंत में विश्वकप पर कब्जा करके नया इतिहास रचा है।

विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की बेटियों ने निर्धारित पच्चास ओवर में सात विकेट के नुकसान पर298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली तथा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में 58 रन बनाया और स्मृति मंधाना ने भी 58 गेंदों पर 45 रन पारी खेलकर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जिसके जबाव में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 246 रन पर सिमट गई और भारत के बेटियों ने इतिहास रच दिया। भारत की तरफ बेहतर गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए और शेफाली वर्मा ने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट झटके।

इस प्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व चैंपियन बन गई। पूरी सिरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दिप्ती शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला और शेफाली वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Post a Comment

0 Comments