जौनपुर :-- भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर जहां पूरे भारत में खुशियां मनाई ज रही है वहीं उत्तर प्रदेश का जौनपुर जिला भी अपनी होनहार बिटिया पर गौरवान्वित महसूस करते हुए खुशियों से झूम उठा है। आज हर जौनपुर वासी विश्व चैंपियन महसूस कर रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिड़की राधा यादव की। राधा यादव जौनपुर जिले के अजोसी गांव की निवासी हैं। एक तरफ जहां कल राधा के परिजन और शुभचिंतक भारत के विजय श्री की कामना कर रहे थे वहीं आज सुबह से ही लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। विश्व कप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राधा यादव को महज तीन गेंद खेलने को मिला जिस पर राधा ने तीन रन बनाए। क्षेत्र रक्षण के समय राधा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा हालांकि गेंदबाजी प्रभावशाली और

0 Comments