चंगाई सभा करने वाले पांच गिरफ्तार

 


 प्रतापगढ़ :-- ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब परिवारों को झाड़ फूंक और प्रलोभन तथा दूसरे धर्मों के प्रति ब्रेनवाश करके चंगाई सभा के जरिए धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है।बाघराय थाना के अत्ता नगर रायपुर मे चोरी छिपे कुछ व्यक्तियों द्वारा चंगाई सभा (फेथ हीलिंग मीटिंग) की गोपनीय सूचना एसआई राहुल,एसआई लालजी राम, एसआई ज्वाला प्रसाद आदि को हुई,तत्काल चंगाई सभा पहुंचकर अभियुक्त शिव लाल सरोज 27,शिव पूजन सरोज 19 पुत्रगण समयलाल,अनूप सरोज 21 पुत्र छोटे लाल, मिथलेश उर्फ अमित सरोज 22 पुत्र गल्ले सरोज निवासीगण अत्ता नगर रायपुर, नरेंद्र गौतम 35 पुत्र मेवालाल गौतम निवासी लोदीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments